September 20, 2024

शिक्षा मंत्री अविभावकों से मांगें माफी, अब राज्यपाल से लगाएंगे गुहारः सुनील सेठी

हरिद्वार, ( आखरीआंख )  महानगर व्यापार मंडल जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने शिक्षा मंत्री पर अभिवावकांे को भ्रमित करने का आरोप लगाया। पब्लिक स्कूलांे की मनमानी को शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए शिक्षा विभाग के सिस्टम को पूर्ण रूप से असफल बताया।
सुनील सेठी ने प्रेस वार्ता में कहा कि पब्लिक स्कूलों की मनमानी को रोकने में शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी आचारसंहिता का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे है। जिसका फायदा पब्लिक स्कूल जमकर उठा रहे है, और अभिवावको को बड़ी फीसें, बिल्डिंग चार्जर्स,रिएडमिशन फीस, एनुवल चार्जेस , मेंटिनेंस फण्ड, पुस्तके, ड्रेसे, बसों के बड़े किराये एवं अन्य बड़े हुए शुल्कों के नाम पर जमकर लूटा जा रहा है। एन सी ई आर टी आई कि जगह प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी पुस्तके खरीदने को अभिवावकों को मजबूर किया जा रहा है। अब एक नया शुल्क मेसेज अलर्ट के नाम पर भी प्राइवेट स्कूलों द्वारा लेना शुरू कर दिया गया है। सम्पूर्ण जानकारी होने के बावजूद भी शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारी प्राइवेट स्कूलों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही कर रहे है। जिसके पूर्ण जिम्मेदार शिक्षा मंत्री है। जिन्होंने पूर्व में शासन आदेश देकर अभिवावको को भृमित किया और उसके लिए उन्हें अभिवावको से माफी मांगनी चाहिए और यह सार्वजनिक करना चाहिए कि किन कारणों एवं किसके दवाब के कारण से प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने में वह असफल हुए जो अपने ही दिए आदेशो का पालन नही करवा पाएं साथ ही राज्यपाल से पब्लिक स्कूलों की मनमानी रोकने की गुहार लगाते हुए पत्र लिखा गया है। प्रेस वार्ता मैं मुख्य रूप से तेजप्रकाश साहू, अरुण प्रकाश राघव, गोपाल प्रधान, नवीन सेंस, तरुण व्यास, दीपक पांडेय, जितेंद्र चैरसिया, पंकज माटा, पंकज ममगाई , प्रीत कमल ,राहुल चैहान उपस्तिथ रहे।