Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

इको फ्रेंडली साइकिल यात्रा से देंगे नरेश और गौतम पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पिथौरागढ़ ( आखरीआंख ) नरेश गर्ब्याल और गौतम बुदियाल इको फ्रेंडली साइकिल यात्रा से पर्यावरण जागरूकता का संदेश देंगे। दोनों युवा 340 किमी यात्रा कर लोगों को जागरूक करेंगे।रविवार को रं कल्याण संस्था के सहयोग से सेव हिमालया कैंपेन के तहत नरेश और गौतम को युवा इको फ्रेंडली साइकल यात्रा के लिए रवाना किया गया। कैंपेन के तहत दोनों युवा धारचूला से हल्द्वानी तक 340किमी की यात्रा के दौरान पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान जौलजीबी, बलुवाकोट, कनालीछीना, पिथौरागढ़, घाट, दन्या, अल्मोड़ा, भीमताल, हल्द्वानी में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। कहा समय रहते लोग नहीं जागे तो आने वाले समय में शुद्ध वायु के लिए हमे संघर्ष करना पड़ेगा। अपने स्वार्थ के लिए जंगलों को काटकर उन्हें नुकसान पहुंचाना मनुष्य जाति के लिए घातक है। संस्था के केंद्रीय महासचिव बिक्रम सिंह रौंकली, संरक्षक अशोक नबियल और शाखाध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

Advertisement