March 20, 2026

मेष:राशि स्वामी मंगल वृष राशि पर आ चुका है। चंद्रमा आज एकादश भाव में होने से गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
वृषभ:राशि का स्वामी शुक्र एकादश भाव में बुध के साथ अष्टम आयु चिंता भाव में होने से जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे।
मिथुन:आज राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा मन संतोष का देने वाला है। षष्ठम भाव में गुरु से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व समान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी।
कर्क:आज राशि स्वामी चंद्र सप्तम भाव में कोष वृद्धि का संकेत है। दापत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।
सिंह:षष्ठम भाव का चंद्रमा और द्वादश घर में कर्क राशि का राहु आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है, रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व समान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी।
कन्या:पंचम भाव में चंद्रमा शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धिकारक है। व्यवसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।
तुला:राशि स्वामी शुक्र गुरु के घर का होकर षष्ठम भाव में और चतुर्थ घर में चंद्रमा के प्रभाव से राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।
वृश्चिक:राशि स्वामी भोम के वृष राशि पर होने और तृतीय पराक्रम भाव में चंद्रमा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य सपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
धनु:देवगुरु वृश्चिक राशि पर और चंद्रमा तृतीय त्रिकोण स्थान में चल रहे हैं अत: आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौयता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संमय बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
मकर:आपकी राशि से षष्ठम राहु और राशि का स्वामी शनि के बारहवें घर में होनेे के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।
कुंभ:आज द्वादश व्यय भाव में मकर राशि का चंद्रमा होने के फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें।
मीन:राशि स्वामी बृहस्पति नवम भाग्य भाव में राय मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी।