धूमधाम से मनाया लेक सिटी नैनीताल क्लब का स्थापना दिवस
नैनीताल ( आखरीआंख ) नगर की सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब का 10वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। तल्लीताल के बिशप शॉ स्कूल में हुए कार्यक्रम में केक काटने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। सामाजिक कार्यों के लिए वर्ष 2010 में बनाए लेकसिटी वेलफेयर क्लब ने दस साल पूरे कर लिए हैं। इसके तहत रविवार को नैनीताल में क्लब की सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान केक काटकर जश्न मनाया गया। साथ ही महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बेड़ू पाको.. समेत कई कुमाऊंनी और हिन्दी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में के अंत में आयोजित यूजिकल चेयर रेस में आरती बिष्ट प्रथम, जीवंती भट्ट द्वितीय और कविता त्रिपाठी तृतीय रहीं। इसके अलावा धुन पहचानों कार्यक्रम में संगीत के बाद सदस्यों को पुरस्कृत किया। क्लब की सदस्य आशा पांडे ने कहा कि क्लब आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, इसमें सभी सदस्यों का सहयोग है। इस दौरान क्लब की वरिष्ठ सदस्य तारा चौधरी और रेखा पंत को समानित किया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षिका मीनाक्षी कीर्ति और डॉ. पल्लवी गहतोड़ी ने किया। यहां स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम दानी, कार्यक्रम संयोजक रानी साह, विनीता पांडे, मीनू बुधलाकोटी, भारती साह, रेखा त्रिवेदी, शीतल बिष्ट, सीमा सेठ, गीता पांडे, शालिनी साह, लीला जोशी, आभा साह, गीता साह, कविता त्रिपाठी, सोनू साह, दीपिका बिनवाल, संगीता श्रीवास्तव, अमिता साह आदि रहीं।
