April 19, 2026

फेसबुक की दोस्ती पड़ी महंगी

’देहरादन, ( आखरी आँख )  फेसबुक से दोस्ती कर लड़की के साथ जबरदस्ती दुराचार करने वाले आरोपी युवक को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज एक लड़की ने नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धारा चौकी में लिखित सूचना दी कि उसकी फेसबुक पर एक लड़के ऋषभ मल्होत्रा ने उसको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसको उसके द्वारा एक्सेप्ट किया गया। बाद में इनकी रोज बातें होने लगी तथा यह 3 बार इस लड़के से मिली भी थी। युवती के अनुसार तीसरी बार आरोपी जबरदस्ती यह कहकर की सिर्फ बात करनी है, उसे होटल के कमरे में ले कर गया, किंतु मना करने के बाद भी उसने अंदर से कुंडी बंद कर ली और पागलों की तरह वादनी के हाथों पर दांतो से काटा, बेल्ट तथा जूतों से वादनी को मारा, बाल भी खिंचे तथा उसके कपड़े फाड़ निवस्त्र करने की कोशिश की। उसने वादिनी से बिना सहमति के जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार यह घटना 28 अप्रैल की है। जाते समय आरोपी ने उक्त संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसर आरोपी नशे का आदि है तथा आवारा घूमता रहता है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी इसी प्रकार की हरकत कर चुका है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

You may have missed