लड़की को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 23-11-2018 को चन्दन सिंह रावत पुत्र श्री खीम सिंह निवासी- नौगांव, चौकी- रीमा, थाना- कपकोट, बागेश्वर द्वारा पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के सम्बन्ध में दर्शन सिंह व उसके पिता के विरूद्ध एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस आधार पर थाना- कपकोट में मु0अ0सं0- 38/18, धारा- 306 भा0द0वि0 बनाम् दर्शन सिंह खाती व अन्य पंजीकृत कर विवेचना वरिष्ठ उ0नि0 श्री खुशवन्त सिंह के सुपुर्द की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के नेतृत्व में* पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा आज दिनांक 02-05-2019 को वांछित अभियुक्त दरबान सिंह उर्फ दर्शन सिंह पुत्र जसौद सिंह उर्फ जसवंत सिंह निवासी- ग्राम- गापानी, पोस्ट- पपों, चौकी- रीमा, थाना- कपकोट को थाना क्षेत्र हल्द्वानी देवलचौड़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बागेश्वर में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
– व0उ0नि0 खुशवंत सिंह- का0 ना0पु0 मनोज कुमार रहे।
