March 3, 2026

डीएम कार्यलय कूच कर सरकार को ज्ञापन प्रेषित किय

देहरादून ( आखरीआंख )  108 सेवा से बेरोजगार होने के बाद अपनी मांगों को लेकर विगत दिनों से धरने पर बैठे 108 कर्मियों ने आज डीएम कार्यलय कूच कर सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया।
उत्तराखण्ड राय में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा देने वाली जीवीके का अनुबन्ध् खत्म होने के साथ ही 108 एबूलेेंस में कार्यरत 717 कर्मचारी मजदूर दिवस पर बेरोजगार हो गये। अपनी दो सूत्राीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे इन कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय कूच कर सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया।
राय में 108 एबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली जीवीके का अनुबंद समाप्त हो गया। अपना अनुबंध् समाप्त होने के कारण जीवीके द्वारा कपनी में काम कर रहे 717 कर्मचारियों को नोटिस देकर सेवाएं समाप्त होने की जानकारी दे दी गयी थी। इन कर्मचारियों की मांग है कि जो नई कपनी अब राय में आपातकालीन सेवाओं का जिमा संभाल रही है उसमें उन्हे पूर्व में दिये जा रहे वेतन पर ही नौकरी पर रखा जाये। अपनी इन्ही मांगों को लेकर आज 108 के पूर्व कर्मियों ने डीएम कार्यालय कूच कर सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया।

You may have missed