Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

कलश यात्रा के साथ ही आठ दिनी श्रीमद भागवत महापुराण कथा का श्रीगणेश 

चपावत  (  आखरीआंख )  राम धाम छतार में आठ दिनी श्रीमद भागवत महापुराण कथा का श्रीगणेश हुआ। महिलाओं ने आकर्षक कलश यात्रा निकाली। इससे पूर्व छतार स्थित मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। गुरुवार को श्री श्री 1008 प्रेमदास मौनी बाबा के नेतृत्व में महिलाओं ने आकर्षक कलश यात्रा निकाली। छतार स्थित श्रीराम धाम से शुरू हुई कलश यात्रा छतार तल्ली मादली, मल्ली मादली, जीआईसी चौक, शांत बाजार, मोटर स्टेशन होते हुए बालेश्वर मंदिर पहुंची। बालेश्वर नौले से पवित्र जल भरने के बाद श्रीराम धाम में कलश यात्रा का समापन हुआ। इससे पूर्व मुय यजमान हरीश पांडेय और कैलाश उप्रेती ने गणेश पूजन, पूर्वांग, नवग्रह पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान किए। पुरोहित दीपक कुलेठा और गिरीश कलौनी ने धार्मिक रस्म पूरी की। अपरान्ह में व्यास संजय पांडेय ने श्रीमद भागवत महापुराण कथा का वाचन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, प्रधान शांति जोशी, सभासद मोहन भट्ट,सभासद लोकेश पुनेठा, सीताराम महाराज, रमेश दास महाराज, नवीन पंत, ललित बोहरा, जीवन बिष्ट, लोकमणी पंत, बंशीधर शर्मा, तनूजा पुनेठा, कमला पंत, विवेक जोशी मौजूद रहे।

Advertisement