Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

शराब के नशे में वाहन चलाने पर लमगड़ा पुलिस ने इण्डेन गैस ले जा रहे दो ट्रक चालकों को किया गिरफ्तार, ट्रक सीज, डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश पर दिनाॅक- 03.05.2019 को थानाध्यक्ष लमगड़ा ने दो ट्रक चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर ट्रक सीज किया गया है। इस सम्बन्ध में श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मेरे द्वारा थाना लमगडा के गेट पर चैंकिंग के दौरान वाहन संख्या- यूके-15सीए-0815 के चालक त्रिलोचन पुत्र विशन राम निवासी- ग्राम भंगादवली, लमगड़ा अल्मोड़ा व संख्या- यूके-04सीबी-3126 के चालक डुॅगर सिंह पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी- धानाचूली, मुक्तेश्वर नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाने पर दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर धारा- 185/202/207 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर ट्रक को सीज किया गया। ये दोनों ट्रक मोटाहल्दू से इण्डेन गैस के भरे सिलेण्डर लेकर गंगोलीहाट जा रहे थे यदि चालकों के ड्राइविंग लाइसेन्स के निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित सम्भागीय परिवहन अधिकारी को रिर्पोट प्रेषित की जा रही है।

Advertisement