June 16, 2026

चोरी की पाँच बाइक के साथ वाहन चोर गिरतार

रुद्रपुर ( आखरीआंख )  रामपुर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ लालकुआं निवासी वाहन चोर को गिरतार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ब्लॉक रोड से चोरी की चार और बाइक बरामद की। बाद में पुलिस ने वाहन चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने मुताबिक, चोर नशे के लिए वाहन चोरी करता था। शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस रामपुर रोड पर गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि रामपुर रोड से चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर जा रहा है। सूचना पर एसएसआई कमलेश भट्ट, आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी विनोद जोशी, बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर रामपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस चेकिंग को देख बाइक सवार युवक वापस मुडऩे लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीलंका टापू, बिंदुखत्ता, लालकुआं निवासी पवन राणा पुत्र रमेश सिंह राणा बताया। बताया कि उसके पास से बरामद बाइक चोरी की है। सती से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ब्लॉक रोड से चोरी की चार और बाइक बरामद की। एसएसआइ कमलेश भटट ने बताया कि पूछताछ में वाहन चोर ने बताया कि वह नशे के लिए वाहन चोरी करता था। बाद में पुलिस ने पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

You may have missed