Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 22, 2026

बेरहमी से पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरतार

पिथौरागढ़ (    आखरीआंख )  कलमठ के नीचे मिले नेपाली महिला के हत्यारे का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला को उसके ही पति दिनेश बहादुर ने बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
29 अप्रैल को पुलिस को चंडाक-चमाली कची रोड में कलमठ के नीचे नग्न अवस्था में नेपाली महिला का शव मिला था। पुलिस ने महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने डॉग स्कावयड और फारेंसिंक टीम की मदद ली थी। इसके बाद महिला की पहचान गोमती देवी पत्नी दिनेश बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई थी। महिला के हत्यारे पति ने कोतवाली में महिला की गुशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। वह पत्नी की हत्या करने के बाद पति बचों को लेजाकर नेपाल चला गया था। पति महिला के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था। रविवार को पुलिस ने देर शाम उसको डिग्री कॉलेज रोड से गिरतार कर लिया। हत्यारा नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 302, 201 के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी आरसी राजगुरु और सीओ विमल आचार्य ने पुलिस टीम की सराहना की है।

Advertisement