September 21, 2024

बागेश्वर पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए जनपद के सभी थानों को जोड़ा गया wi-Fi से

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में थानों को डिजिटल करने एवं पुलिस की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए जनपद के सभी थानों को wi-fi इन्टरनेट कनैक्टिविटी से जोड़ा गया। थानों में इन्टरनेट कनैक्टिविटी होने से पुलिस एवं जनता के मध्य सुलभ संचार व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान किया जाएगा व जनता द्वारा किये गए online शिकायतों/सत्यापनों आदि का समय से निस्तारण किया जाएगा। वहीं इन्टरनेट के माध्यम से अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा।