ओसिस इंडिया का 18 सदस्यीय दूसरा दल पिंडारी रवाना
बागेश्वर (आखरीआंख ) कुमाऊँ मंडल विकास निगम के तत्वावधान में इन दिनों पिंडर घाटी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात से पहुंचे 18 सदस्यीय छात्रों तथा शिक्षकों का दूसरा दल गुरुवार को रवाना हुआ। दल पिंडर घाटी क्षेत्र की साहसिक यात्रा करेगा। ओसिस इंडिया बड़ौदा गुजरात से 18 सदस्यों का दल यहां पहुंचा। गुरुवार की सुबह दल पर्यटन आवास गृह से पिंडारी की साहसिक यात्रा पर रवाना हुआ। दल को जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, प्रबंधक ट्रेकिंग जानकी गडिय़ा, टीआरसी प्रबंधक हरीश मेहरा और साहसिक पर्यटन विशेषज्ञ रमेश कपकोटी ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि पूर्व की तरह यह दल भी खरकिया तक वाहन से जाएगा। वहां से खाती, द्वाली, फुरकिया होते हुए जीरो प्वाइंट तक पहुंचेगा। यात्रा में 31 किमी की पैदल यात्रा होगी। यात्रा में गाइड प्रकाश सिंह मदद करेंगे।
