June 15, 2026

रानीखेत पुलिस ने किया मंगलसूत्र को असली वारिस के सुपुर्द

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख )  कल रानीखेत पुलिस को गश्त के दौरान सोने का एक मंगलसूत्र गिरा मिला जिसे थाने में जमा करवाया गया। श्री कमल राम आर्य पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर तत्काल उक्त सूचना को सोशल मीडिया में भी शेयर किया गया परिणामस्वरूप *श्रीमती सुशीला* पत्नी बालम सिंह बिष्ट निवासी- खनिया रानीखेत द्वारा दिनाॅक- 19.05.2019 को थाने आकर अपने मंगलसूत्र की पहचान बताया जिस पर प्रभारी निरीक्षक रानीखेत द्वारा *श्रीमती सुशीला को मंगलसूत्र सुपुर्द किया गया।* अपना मंगलसूत्र पाकर *मित्र पुलिस की ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए आभार प्रकट किया।*