Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

बागेश्वर में वाहन दुर्घटना में एक महिला की मौत, एक गम्भीर हालत में हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर ( आखरीआंख ) अभी 2  तहसीलदार बागेश्वर  ने अवगत कराया गया है कि लगभग 7 बजे ग्राम रतमोली पटवारी क्षेत्र जेठाई अंतर्गत कुलारंगचौड़ा से बागेश्वर आते समय वाहन वैगनार सं0 Uk 05 B 4440 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, ,घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तहसीलदार बागेश्वर,सम्बन्धित पटवारी व पुलिस टीम मौके पर पहुँची। वाहन मैं 02 लोग सवार थे, श्री मनोज सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी गणेशचौक बेरीनाग पिथौरागढ़ गंभीर घायल व श्रीमती सोनिका पत्नी मनोज सिंह उम्र 23 वर्ष गंभीर घायल हो गयी ,जिन्हें निजी वाहन से बागेश्वर जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे 108 मैं शिफ्ट किया गया, अस्पताल मैं घायल महिला को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया है, श्री मनोज सिंह गंभीर घायल होने व सिर मैं काफी चोट आने के कारण हायर सेन्टर रेफर किये जा रहे है।

Advertisement