Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

108 सेवा के निकाले गए कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

देहरादून   ( आखरीआंख )  108 सेवा से निकाले गए कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें शीघ्र बहाल किया जाए, जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्व में जीवीके ईएमआरआइ कंपनी 108 सेवा का संचालन कर रही थी। अब नई कंपनी कैंप को संचालन का जिम्मा मिला तो पुरानी कंपनी के सभी कर्मचारी बेरोजगार हो गए। इस पर सेवा से निकाले गए कर्मचारी समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सेवा से निकाले गए 108 के पूर्व कर्मचारियों की मांग जल्द पूरी हो सकती है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे जल्द सचिव स्वास्थ्य के साथ बैठक कर इस समस्या का कोई हल निकाल लेंगे। अपर मुख्य सचिव ने कर्मचारियों के दस्तावेज लेकर जल्द ही नई कंपनी से वार्ता करने की बात कही है। इन वार्ता का निष्कर्ष जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ ही नई कंपनी कैंप के अधिकारियों से भी अपर मुख्य सचिव ने वार्ता करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सभी स्तरों पर वार्ता और प्राथमिक पड़ताल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। इधर, इस वार्ता के बाद भी आदोलनकारी कर्मचारियों ने धरना समाप्त नहीं किया है। उनका कहना है कि जब तक समस्या का पूर्ण हल नहीं हो जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
Advertisement