March 7, 2026

आंगबाडी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन 

देहरादून,  ( आखरीआंख ) आंगनबाडी कार्यकत्री/मिनी कर्मचारी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर परेड ग्रांउड स्थित धरना स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच करना चाहा लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
  आंगनबाडी कार्यकत्री अध्यक्ष रेखा नेगी की अध्यक्षता में पूरे प्रदेश की आंगबाडी कार्यकत्रियों ने मोबाईल फोन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 1975 से भारत सरकार द्वारा 6 सेवाओं के अन्र्तगत लगाया गया था जो कि भारत की मात्र मृत्युदर, शिशु मृत्युदर, बच्चों का सर्वागीण विकास गर्भवती, धात्री माताओं की देखभाल टीकाकरण आदि जैसे सेवाओं को लेकर लगायी थी लेकिन आज आंगनबाडी कार्यकत्री केन्द्र को एक कमप्यूटर सेन्ट/कमप्यूटर वर्कर बनाकर रख दिया गया है। रेखा नेगी ने कहा कि जितनी भी विभागीय योजनायें चलाई जाती है वह सब आंगनबाडी कार्यकत्री को ही करनी पडती है और हमको उनका कोई भी मानदेय नहीं मिलता है उन्होने कहा कि हमारा मानदेय 18000 रूपये किया जाये। जो मोबाइल फोन दिये जा रहे है उनका संगठन विरोध करता है इसी को लेकर आंगनबाडी कार्यत्रियों ने सीएम आवास कूच करने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया धरना स्थल पर आंगनबाडी कार्यकत्रियों की पुलिस से नोकझोक भी हुई जिस पर उन्होने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि संगठन मोबाईल फोन का विरोध करता है उपर से सरकार द्वारा फोन खराब होने पर खो जाने की स्थिति में आंगनबाडी द्वारा ही इसका हरजाना मांगा जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अगर सरकार इन मांगों को लेकर जल्द से जल्द कोई कार्यवाही नही करती है तो आंगबाडी कार्यकत्रियां उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर रेखा नेगी, सुमति थपलियाल, पूनम कैंतूरा, विजय लक्ष्मी नौटियाल, प्रतिभा शर्मा, अर्चना शर्मा, मन्जू मौर्य, सुनीता बडथ्वाल, हरिद्वार से उमेश धीमान, सुषमा पंचपुरी, इन्दू वर्मा आदि उपस्थित थे।