March 3, 2026

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं व 12वीं का रिजल्ट 30 मई को साढ़े दस बजे जारी होगा

देहरादून,  ( आखरीआंख ) उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट 30 मई को जारी होगा। यह रिजल्ट 30 मई को 10.30 बजे जारी होगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जारी होगा। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर रिजल्ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एक मार्च 2019 से 27 मार्च 2019 तक कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। 10 वीं की परीक्षा में कुल 1,49,950 छात्र शामिल हुए। वहीं 12 वीं की परीक्षा में 1,24,867 छात्र शामिल हुए। उत्तराखंड बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि 30 मई को 10.30 बजे क्घ्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे।

You may have missed