September 28, 2026

उत्तराखंड बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित, हाईस्कूल में अनंता व इंटर में शताक्षी रहीं टाॅपर , जाने टॉप टेन

रामनगर,  (  आखरीआंख )  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम परिषद के सभागार में परिषद के निदेशक आरके कुंवर द्वारा घोषित किया गया। हाईस्कूल में एमबी एमआइसी नथुवावाला देहरादून की अनंता सकलानी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ बोर्ड टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में एसबी एमआइसी चिन्यालीसौड़ की शताक्षी तिवारी ने 98.0 फीसद अंक लाकर परीक्षा टॉप की है।
हाईस्कूल की परीक्षा में एसबी एमआईसी ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एसबीएम इंटर कॉलेज सितारगंज की सुरभि गहतोड़ी ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में एमबी एमआइसी चिन्यालीसौंण उत्तरकाशी के छात्र सक्षम ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा व केएन उप्रेती जीआइसी पिथौरागढ़ के हरीश सिंह बोहरा ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल और इंटर दोनों कक्षाओं में बेटियां टॉपर रही हैं। इस बार बोर्ड का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 76.43 रहा है। जबकि इंटरमीडिएट में 82.47 प्रतिशत बच्चों ने कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को सभापति आरके कुंवर की देखरेख में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। विद्यालयी शिक्षा सचिव डॉ. नीता तिवारी के अनुसार इस बार उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 149927 व 12वीं में 124867 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। बालिकाओं का सफलता प्रतिशत अधिक रहा है। इंटरमीडिएट टॉप 25 रैंक में 100 स्टूडेंट्स शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार बागेश्वर जिला नंबर वन पोजिशन पर है। बागेश्वर के 85.99 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की है।
उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट के टॉप टेन
1-शताक्षी तिवारी-एसवीएमआई चिन्यालीसौण उत्तरकाशी -98 प्रतिशत
2 -सक्षम- एसवीएम आई सीएस चिन्यालिसौण उत्तरकाशी- 97.80 प्रतिशत
3-हरीश सिंह बोहरा-केएन उप्रेती गवर्नमेंट मॉडल इंटर कालेज पिथौरागढ़-96.80 प्रतिशत
4-आशीष पुंडीर-  एसवीएमइंटर कालेज मायापुर हरिद्वार-96.20 प्रतिशत
5 -शीतल-  एसवीएमआई चिन्यालीसौण उत्तरकाशी- 95.80 प्रतिशत
6- अजय विक्रम सिंह बिष्ट-सुमन ग्रामर इंटर कालेज बरकोटी, उत्तरकाशी- 94.40 प्रतिशत
7-अनुपम कंडियाल- एसवीएम इंटर कालेज पुरौला उत्तरकाशी- 95.20 प्रतिशत
8-दक्षता तिवारी- एसवीएम इंटर कालेज भेल रानीपुर हरिद्वार- 95 प्रतिशत
8-गौतम खाटी दृ केएन उप्रेती गवर्नमेंट मॉडल इंटर कालेज पिथौरागढ़- 95 प्रतिशत
8 -अक्षय बोरा -केएमएसबी हिमालया इंटर कालेज चैकौड़ी पिथौरागढ़- 95 प्रतिशत
9-हर्षवर्धन वर्मा दृ आरएलएस चैहान एसवीएम इंटर कालेज- 94.80 प्रतिशत
10-मोहित नेगी -जय मोहन इंटर कालेज कनिया रामनगर नैनीताल -94.60 प्रतिशत
उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल के  टॉप टेन
1- अनंता सकलानी- एसवीएमइसी नथुवावला देहरादून- 99 प्रतिशत
2- अर्पित बर्थवाल- एसवीएमइसी आवास विकास ऋषिकेश- 98.60 प्रतिशत
3- सुरभि गहतोड़ी- एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज- 98.40 प्रतिशत
4- हरीश सिंह- विवेकानंद इंटर कॉलेज चम्पावत- 98 प्रतिशत
4- किरण चंद- आदर्श भारती इंटर कॉलेज खटीमा- 98 प्रतिशत
4-सौरभ बर्थवाल- एसवीएमइसी आवास विकास ऋषिकेश- 98 प्रतिशत
5- मोहित भट्ट दृ एसवीएमइसी मायापुर हरिद्वार-97.60 प्रतिशत
5- रेखा कुमारी- एसवीएमइसी मायापुर हरिद्वार-97.60 प्रतिशत
6- श्रुति गुप्ता-मुंडाखेरा कलान हरिद्वार- 97.40 प्रतिशत
7-सुचिता- सरस्वती विद्या मंदिर घनसाली-97.20 प्रतिशत
7- अनीश यादव- विवेकानंद मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट-97.20 प्रतिशत
8- वर्तिका पुरोहित-गवर्नमेंट गल्र्स इंटर कॉलेज, थराली चमोली- 97 प्रतिशत
8- अनुज कंडारी- एसवीएमएचएसएस उखीमठ, रुद्रप्रयाग-97 प्रतिशत
8- रोहित कुमार गुप्ता-एसवीएमएचएसएस नेहरू मार्केट डाकपत्थर देहरादून- 97 प्रतिशत
8- उज्ज्वल सिंह नेगी- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज घनसाली- 97 प्रतिशत
9- पवन सिंह नेगी- एसवीएमआइसी काशीपुर-96.80 प्रतिशत
9- पंकज सिंह- एसवीएम किला स्ट्रीट, काशीपुर-96.80 प्रतिशत
10-अंकित भट्ट- विवेकानंद इंटर कॉलेज लोहाघाट चम्पावत-96.60 प्रतिशत
10- दीपांशु कांडपाल-विवेकानंद इंटर कॉलेज, द्वाराघाट अल्मोड़ा-96.60 प्रतिशत
10- विशाखा- विवेकानंद इंटर कॉलेज, मंडलसेरा बागेश्वर-96.60 प्रतिशत
10- अभिषेक सेमवाल- एसवीएम इंटर कॉलेज सिरकोट, टिहरी गढ़वाल-96.60 प्रतिशत