Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

– सेवानिवृत्ति पर रेवाधर त्रिपाठी को दी विदाई

देहरादून, ( आखरीआंख ) शुक्रवार को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में वैयक्तिक अधिकारी रेवाधर त्रिपाठी विभाग में 31 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विभाग के अपर निदेशक डाॅ. अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक के.एस.चैहान ने स्मृति चिन्ह एवं शाॅल भेंट की।
विदाई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर निदेशक डाॅ. अनिल चन्दोला ने कहा कि सूचना विभाग का कार्य संवदेनशील है। वर्तमान समय में प्रचार-प्रसार कार्य के लिए नई-नई तकनीक का उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्री त्रिपाठी ने अपने सेवाकाल में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ईमानदारी से पालन किया है। संयुक्त निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्री त्रिपाठी का व्यक्तित्व एक मिलनसार एवं ईमानदार व्यक्ति का रहा है। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक के.एस.चैहान ने किया। श्री चैहान ने कहा कि श्री त्रिपाठी ने 31 वर्ष की सेवाएं सूचना विभाग को दी है। श्री त्रिपाठी ने अपनी कार्य संस्कृति से अपनी अलग छवि बनायी है।
इस अवसर पर व्यवस्थाधिकारी शंकर दत्त लोहनी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राणा सहित विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisement