Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

निशंक को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए जाने की खुशी में निकाली आभार यात्रा

हरिद्वार, ( आखरीआंख ) हरिद्वार से लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी मंत्री मंडल में मानव संसाधन मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में माया देवी प्रांगण से चंडी चैराहे तक हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार यात्रा निकालकर समर्थन में नारेबाजी कर आभार प्रकट किया ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की जीत के उपरांत मांग उठाई जा रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री मंडल में रमेश पोखरियाल निशंक के अनुभव के आधार पर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाए।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी मंत्री मण्डल में केंद्रीय मंत्री बनाया जाना हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का अनुभव शिक्षा-उच्च शिक्षा के प्रति उनका लगाव अब देश की जनता को योजना के रूप में क्रियान्वयन होगा। जिसमे भाजपा हाईकमान द्वारा उत्तराखंड व हरिद्वार की जनता का जन भावनाओ का सम्मान किये जाने से सभी समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट करते है। हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मंत्री मण्डल में मानव संसाधन मंत्री बनाये जाने पर सर्वजेनिक रूप से मिठाई बाटकर आभार यात्रा निकालते भूपेंद्र सिंह राजपूत, सुभाष अग्रवाल, राजेश कुमार अरोड़ा, रणजीत रावत, आरएस रतूड़ी, धर्मपाल कश्यप, खुशीराम, अमरजीत सिंह, गोपाल कृष्ण, मनीष शर्मा,जयसिंह, ओमप्रकाश कलियान, छोटेलाल शर्मा, बालकिशन, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, गौरव शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहै ।

Advertisement