ब्रेकिंग न्यूज़ :: द्योनाई में अतिवर्ष्टि से मकान टूटा
गरुड़, बागेश्वर ( आखरीआंख ) तहसील गरुड़ से प्राप्त रिपोर्ट मैं अवगत कराया गया है कि दिनांक 02.06.2019 की सायं अतिवृष्टि व ओलावृष्टि के कारण श्री दयाल सिंह पुत्र स्व0 फ़क़ीर सिंह निवासी ग्राम द्योनाई रा0उ0नि0क्षेत्र दर्शानी तहसील गरुड़ मैं एक पक्का मकान छाया छत वाला चार कमरों का आवासीय भवन के पीछे के तरफ की दीवार टूट जाने से भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मकान मैं हल्की दरारें आ गयी है, किसी भी प्रकार की जन हानि पशु हानि नही हुई है।सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित क्षेत्र के पटवारी मौके पर पहुंचे।
