March 8, 2026

लाखों रुपए खर्चने के बावजूद भी ग़ैरगाव वासियों के हलक सूखे, ग्रामीणों ने जताई घोटाले की आशंका

अल्मोडा ( आखरीआंख ) विकास खण्ड भिक्यासैन में ग्राम पंचायत गैरगॉव में बर्षौ से रामगंगा पंपिग पेयजल योजना का कार्य अधर पर लटक रहा है लाखो की धनराशी खर्च होने के बाद भी न ही लाईन पुरे ग्राम पंचायत में पहुंच पायी है । और जिन स्थानौ पर लाईन जा चुकी है वहॉ लोग पानी से अभीतक बंचित ही है।
ग्रामवासियों का कहना है कि विगत दो सालौ से विभाग के अधिकारीयौ से ग्राम वासी पेयजल लाईन मै डालने हेतु गुहार लगा रहे है लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नही हो रहा है । वही अधिकारी ग्राम पंचायत के प्रधान से बात करने को कहते हुये पल्ला झाड रहे है ग्राम पंचायत प्रधान से बात करने पर वह अधिकारियौ को बात करने को कहने से अपना पल्ला झाड रहा है ।
गॉव के अन्तर्गत जल निगम थियारिखल द्वारा बनाई योजना के पाईप लाईन पर रामगंगा पम्पिग योजना की लाईन जोड दी गयी ।जिसमै लगभग बीस स्टैन्ड पोस्ट है जब की लाईन मै मात्र पॉच या छ स्टैन्ड पोस्ट पर ही पानी आता है अन्य लोग पेयजल से बंचित है स्टोरेज टैक मै ओवर फ्लो पाईप से पानी की बरबादी होती है आखिर लाखौ खर्च होने के बाद क्यौ ग्राम वासी पेयजल के लिये त्राही त्राही मचा रहे है ।
ज्ञात रहे कि जल निगम थियारिखल द्वारा निर्मित 2.5 किमी लम्बी यह योजना लगभग 6 लाख के बजट की लाईन हैं। लेकिन इतनी बड़ी रकम के खर्चे के बावजूद भी ग्रामीणों का हलक तर न कर पाना विभाग की मंशा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि आखिर वे कौन लोग हैं जिहोंने लाखौ खर्च करने के बाद भी पानी गॉव में पानी न पहुँचा पाएं है। और इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि दोषियों को चिन्हित व दण्डित न किये जाने की स्थिति में वे आंदोलन को मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।