April 30, 2026

ओवर रेटिग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बागेश्वर, ( आखरीआंख ) शराब की बढ़ती ओवर रेटिग के खिलाफ जिलाधिकारी सख्त हो गई है। उन्होंने आबकारी अधिकारी को सख्त निर्देशित करते हुए ओवर रेटिग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। वहीं अधिकारियों की कार्रवाई के बाद भी शराब के अनुज्ञापी सुधरने का नाम नही ले रहे है।
जिला मुख्यालय की अंग्रेजी शराब की दुकान में जमकर ओवर रेटिग की जा रही है। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद भी कोई डर शराब के सेल्समैनों में नहीं है। एक अध्धे में 100 रुपया और बोतल में 150 रुपया तक ओवररेट लिया जा रहा है। शराब की एक बोतल में यह सेल्समैन तीस प्रतिशत तक मुनाफा कमा रहे है। प्रतिदिन देखा जाए तो ओवर रेट से ही यह लोग 90 से एक लाख रुपये अवैध तरीके से कमा रहे हैं। इस कालाबाजारी को रोकने के लिए आबकारी विभाग फिलहाल कोई कार्रवाई करता नही दिखाई दे रहा है। जब भी प्रशासन को इसकी शिकायत करता है तो आबकारी विभाग छापा मारता है और जुर्माने की कार्रवाई करता है। जब भी जुर्माना आबकारी विभाग लगाता है तो उसके बाद से अवैध तरीके से शराब के दाम और बढ़ा दिए जाते है। यह जुर्माना शराब अनुज्ञापी एक दिन में ही पूरा कर लेता है। उसे किसी प्रकार का नुकसान नही होता है। आबकारी विभाग भी खानापूर्ति कर अपना काम पूरा कर लेता हैं।