रामपुर में कुणाल कपूर को भोजन की एक अलग दुनिया का अनुभव मिला
रामपुर, ( आखरीआंख ) क्या आपने घास या अदरक की बनी मिठाई कभी खाई है? द रॉयल पैलेट का नया एपिसोड न केवल आपको हलवा बनाने में प्रयुक्त अद्वितीय अवयवों से चकित कर देगा, बल्कि यह आपको बताएगा कि इसे और ज्यादा स्वादिश्ट कैसे बनाया जाए। ‘’द रॉयल पैलेट’’ के नए एपिसोड में सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर आपको रामपुर शहर ले जा रहे हैं और आपको हलवा बनाने के अद्वितीय तरीके सिखा रहे हैं, साथ ही वो आपको शहर की अन्य मशहूर डिशेज- जर्दा एवं तार कोरमा की झलक भी देंगे।
इस मनोरंजक एपिसोड में अलग अलग अनेक परिदृष्य दिखाई देंगे। शेफ कुणाल रामपुर के स्थानीय निवासियों के साथ बारबिक्यू का आनंद लेंगे, तथा इस शाही यात्रा में कुंवर अमर उनके साथ हंसी मजाक करते हुए व्यंजनों का इतिहास जानेंगे। आपको रामपुर के राजा-नवाब काजिम अली खान भी दिखाई देंगे, जो कुंवर अमर के साथ एक खेल खेलेंगे और उन्हें रॉयल किचन में पकाए गए विविध तरह के हलवों में प्रयुक्त सामग्री का अनुमान लगाना होगा। एपिसोड के बारे में षेफ कुणाल कपूर ने कहा, ‘‘रामपुर मेरे लिए पूरी तरह से एक अलग अनुभव था। मैंने सीखा कि मैंने अब तक जो कुछ भी खाया है, वो डिषेज कितनी अलग होती हैं। मैंने इन व्यंजनों को बनाने में जिन अवयवों का उपयोग किया, वो मुझे बहुत पीछे ले गए। मैं बहुत लम्बे समय से षेफ हूँ, इसलिए मेरा मानना था कि मुझे हर तरीके के खाने का अनुभव होगा और मुझे ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलेगा, जो मुझे आष्चर्यचकित कर सके। लेकिन रामपुर की यात्रा ने मुझे गलत साबित कर दिया।
