बागेश्वर पुलिस ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5,50000(पांच लाख पचास हजार) रूपये की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को ऋषिकेश, देहरादून से किया गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांकः 14-02-2019 को लक्ष्मण सिंह पुत्र स्व0श्री रत्न सिंह निवासी- नौगांव थाना- बैजनाथ द्वारा थाना बैजनाथ में दिये गये प्रार्थना पत्र जिसमें नौकरी लगाने के नाम पर 5,50000(पांच लाख पचास हजार) रूपये लेकर वादी के साथ धोखाधड़ी किये जाने के सम्बन्ध में बताया गया। जिस सम्बन्ध में थाना बैजनाथ में मु0अ0सं0-07/19 धारा-420/406/120B भा0द0वि0 बनाम बसंन्त बल्लभ व अन्य में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा थाना बैजनाथ व टेक्निकल टीम को आवश्यक दिशां-निर्देश दिए गए, श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में व श्री कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ के नेतृत्व में* पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम व टेक्निकल टीम के अथक प्रयासों द्वारा अभियुक्त ओम प्रकाश पुत्र श्री श्याम लाल निवासी- गंगा आश्रम निकट हनुमान मन्दिर मायाकुण्ड, ऋषिकेश जनपद- देहरादून को आज दिनांक 07-06-2019 को उक्त पते से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 निधि शर्मा का0 ना0पु0 कृष्ण कुमार का0 ना0पु0 हिम्मत लाल का0 ना0पु0 जगदीश आर्या का0 ना0पु0 हेमचन्द्र मठपाल(एस0ओ0जी0/साईबर सैल मौजूद रहे।
