March 12, 2026

बागेश्वर विद्युत विभाग एक्शन मोड़ में एक दिन में लगा बिजली पोल

बागेश्वर ( आखरीआंख ) लगता है आजकल जिले का विद्युत विभाग अपने एक्शन मोड़ में चल रहा हैं। अपने इसी मोड़ की वजह से विभाग द्वारा एक दिन पुरानी एक विद्युत उपभोक्ता की शिकायत पर लाईन का पोल मात्र एकदिन में लगाया जाना इस बात का उदाहरण हैं।
यहाँ आपको यह बताते चले कि एक दिन पूर्व ग्राम रिठाड़ में एक विद्युत लाईन टूट गई थी जिसमे की एक नया पोल लगाया जाना निहायत ही जरूरी था ।और न लगाएं जाने की स्थिति में इस बरसात के मौसम में राहगीरों को खतरा बना हुआ था। जिसको की आपके लोकप्रिय डिजिटल समाचार पत्र आखरीआंख ने प्रमुखता से उठाया था।
इसी खबर का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को अतिशीघ्र समस्या समाधान के आदेश दिए। उसपर अवर अभियंता हरीश बोरा द्वारा तत्काल आज समाधान किया गया।
विद्युत विभाग की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्रीय जनता ने काफी तारीफ भी की है ।
श्री पांडे ने बताया कि आजकल बागेश्वर व कफलिगैर में भी पोल बदले जा रहे है। उन्होंने कहा कि जनता की हर छोटी बड़ी समस्याओ के समाधान को विभाग हरदम ततपर है।