March 12, 2026

बागेश्वर में जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस टीम द्वारा किया गया काबू

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 07/06/2019 को द्यांगण (बहुली) सड़क किनारे जंगल में एवं विकास भवन के पीछे जंगल में लगी आग की सूचना फायर स्टेशन बागेश्वर को प्राप्त हुयी। सूचना मिलने पर *श्री महेश चंद्र प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर* द्वारा तत्काल फायर सर्विस टीम को आवश्यक उपकरण के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर जाकर फायर सर्विस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हाई प्रेशर मिनी वाटर होजरील का प्रयोग कर आग को पूर्ण रुप से बुझा लिया गया।

फायर सर्विस टीम में LFM हरीश सिंह LFM बलवीर सिंह FM रवि सिंह FM भारत सिंह FM सुखदेवचालक चंद्र प्रकाश रहे।