March 12, 2026

बागेश्वर एस0ओ0जी0 टीम द्वारा 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनांक- 10/06/2019 को बागेश्वर एस0ओ0जी0 व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सुचना पर रवाईखाल पुल के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से अभियुक्त खीम सिंह ऐठानी पुत्र श्री गोविन्द सिंह निवासी- बिजोरीझाल, रवाईखाल थाना/जिला- बागेश्वर को 72 अध्धे 355 पव्वे (कुल-125बोतल) Party Special deluxe whisky अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में कोतवाली बागेश्वर में एफ0आई0आर0 न0- 87/19, धारा- 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को आज दिनांक 11-06-2019 को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। बरामद माल की कीमत लगभग 70,000/- रूपये आंकी गयी

अभियुक्त द्वारा बताया कि उसकी रवाईखाल पुल के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है तथा उसका ग्वालदम चमोली में स्थित विदेशी मदिरा की दुकान में साझेदारी है। वहां बिक्री कम होने के कारण वहां से अवैध शराब लाकर यहां गांवों में लोगों केा बेचता है

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  मेंउ0नि0 पंकज जोशी (प्रभारी एस0ओ0जी0)  उ0नि0 सुरभि राणा का0 ना0पु0 हेम चन्द्र मठपाल एस0ओ0जी0 का0 ना0पु0 महेन्द्र जरमाल एस0ओ0जी0 का0 ना0पु0 रमेश गड़िया चालक भूपाल सिंह एस0ओ0जी0  मौजूद रहे।