April 21, 2026

विक्षिप्त महिला के साथ कुकर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) दिनाॅक- 10.06.2019 को वादी द्वारा विक्षिप्त महिला के साथ कुकर्म करने के प्रयास पर थाना द्वाराहाट में मु0अ0सं0- 16/2019 धारा- 376/511/504 भा0द0वि0 का अभियोग बनाम- बीरबल पंजीकृत कराया गया। *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी* के निर्देश पर उ0नि0 निधि डबराल, का0 कवीन्द्र सिंह, का0 जीवन चन्द द्वारा आज दिनाॅक- 11.06.2019 को अभियुक्त बीरबल पुत्र स्व0 कमल सिंह निवासी- हाल मल्ली मिरई द्वाराहाट को विक्षिप्त महिला के साथ कुकर्म करने के प्रयास के आरोप में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट के पास से *गिरफ्तार कर* मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।