March 18, 2026

बागेश्वर मॉक ड्रिल में भारी तबाही, एक कि मौत 4 घायल 4 भवन ध्वस्त 4 बकरिया दबी, बचाव टीम मौके पर

बागेश्वर ( आखरीआंख )  दिनाँक 11 जून 2019 को तहसील बागेश्वर में भूस्खलन पर आधारित मॉक अभ्यास कराया गया,प्रातः 7:05बजे क्षेत्र मजियाखेत मैं बादल फटने की सूचना प्राप्त होने पर इंसीडेंट कमांडर राकेश चन्द्र तिवारी के माध्यम से आपदा कंट्रोल रूम को प्राप्त होने पर उक्त घटना के सम्बंध मैं ऑपरेशन सेक्शन चीफ महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर को दी गयी। घटना की जानकारी मिलने पर समस्त आई0 आर0टी0 से सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने संसाधनों के साथ समय 7:30 बजे स्टेजिंग एरिया रा0ई0 का0 बागेश्वर में एकत्रित हुए, जहाँ से इंसीडेंट कमांडर द्वारा टीमें की ब्रीफिंग की गई,तद्पश्चात टीमें समय 7:55 बजे प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना हुई ।इंसीडेंट कमांडर द्वारा बताया गया कि मजियाखेत गांव मैं 04 परिवारो के भवन अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गए है, रिस्पांस टीमों द्वारा क्षेत्रों में पहुंच कर त्वरित गति से खोज एवं राहत-बचाव का कार्य आरम्भ कर दिया गया है, इस घटना के कारण 01व्यक्ति की मृत्यु , 04 लोग घायल व 03 बकरियों के दबने से मृत्यु हो गए है, चिकित्सको की टीम द्वारा त्वरित गति से घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु रिलीफ कैम्प लाया गया ।तद्परान्त एम्बुलेंस के सहायता से अस्पताल लाया गया। पशुपालन विभाग की टीम के द्वारा भी जानवरों के पी0एम0 की कार्यवाही तथा अन्य सामान्य घायल जानवरो का उपचार किया गया।इस घटना क्रम मे कुल 04 परिवारो के प्रभावित होने पर परिवारों को खाद्य सामग्री व आवश्यक वस्तुये वितरण की गई। तथा पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता राशि प्रदान की गई, साथ ही अन्य परिवारो को निकटवर्ती प्राइमरी स्कूल मजियाखेत मैं सुरक्षित पहुँचाया गया,उक्त घटना से मार्ग अवरुद्ध हो जाने पर मार्गों को JCB की सहायता से सुचारू किया गया। मॉक ड्रिल में उप जिलाधिकारी बागेश्वर/इंसिडेंट कमांडर के रूप में कार्यवाहियों का सम्पादन किया गया।
मॉक ड्रिल में खोज बचाव उपकरणों, एम्बुलेंस, जेसीबी सहित उपलब्ध समस्त विभागीय वाहनों का उपयोग किया गया।
उपजिलाधिकारी बागेश्वर/इंसिडेंट कमांडर द्वारा मॉक ड्रिल के पश्चात डी-ब्रीफिंग की गयी तथा मॉक ड्रिल के दौरान परिलक्षित हुई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि आपदाओं के दौरान सुगमता व तत्परता से प्रभावी प्रतिवादन किया जा सके तथा अधिक से अधिक जान माल की क्षति को रोका जा सके।
मॉक ड्रिल में राकेश चन्द्र तिवारी उप जिलाधिकारी बागेश्वर सहित राजस्व, महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक, नवाजिश खलीक तहसीलदार बागेश्वर, मैनपाल सिंह नायब तहसीलदार, कृष्ण चन्द्र पलड़िया सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, टी0 आर0वर्मा0 प्रभारी कोतवाली , कीर्ति चन्द्र आर्य,जिला पर्यटन अधिकारी, डॉ गीतांजलि बंगारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के अतिरिक्त जल संस्थान, स्वास्थ्य, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग, पी एम जी एस वाई, पूर्ति विभाग, शिक्षा, सिंचाई आदि विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।