Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

पटवारियों और लेखपालों के कार्यबहिष्कार के चलते लोग परेशान

देहरादून, ( आखरीआंख ) पटवारियों और लेखपालों के कार्यबहिष्कार से चलते लोगों को तहीसल में परेशानी उठानी पड़ रही है। दाखिले खारिज के काम लटकते जा रहे हैं।  तहसील सदर में फरियादियों की रिकार्ड भीड़ जुट गई। इस दौरान गर्मी से बेहाल लोग तहसील की सीढ़ियां चढ़ते हुए लेखपालों से अपनी अर्जी पर दस्तखत कराने की मिन्नतें करते रहे। मगर, हड़ताल के चलते उन्हें इंतजार करना पड़ा। भीड़ से तहसील भवन भरने पर तहसील कर्मी भी चिंतित दिखे। बार-बार फरियादी पहुंचे तो कर्मियों ने अपने फैसले को बदलते हुए आधे घंटे पहले हड़ताल खत्म की। महासंघ ने कहा कि फरियाद लेकर आए बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाओं की मदद से लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। इसके बाद तहसील में प्रमाणपत्र बनने से लेकर सत्यापन का कार्य जारी रहा। उŸाराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ गत सोमवार से दो घंटे का कार्य बहिष्कार पर चल रहे हैं। इससे राजस्व निरीक्षक-उपनिरीक्षक, लेखपाल, कानूनगो, रजिस्टार हर दिन अपने दप्तर में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक सरकारी कामकाज नहीं कर रहे हैं।
Advertisement