September 20, 2024

मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने किये भोले बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग, ( आखरीआंख )  पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने केन्द्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार भगवान केदारनाथ के दरबार पर पहुंचे। केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचते ही पलके बिछाये भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने केन्द्रीय मंत्री का जोरदार फूलमालाओं से स्वागत किया। केदार मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद डाॅ निशंक ने कहा कि भगवान केदार का आशीर्वाद उन्हें हर बार मिला है।
शनिवार को केन्द्रीय मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक भगवान भोले के दरबार में पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका जोरदार फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर डाॅ निशंक ने कहा कि वे कई वर्षों से भगवान भोले के दरबार पर आ रहे हैं। वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा के समय उन्होंने पैदल आकर स्थानीय व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों का हालचाल जाना और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार में पुरजोर ताकत के साथ उनके पक्ष को रखा था। केंद्रीय मंत्री निशंक के साथ उनकी तीनों बेटियां भी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंची। भाजपा जिला महामंत्री अजय सेमवाल ने केन्द्रीय मंत्री डॉ निशंक से कार के माध्यम से जनपद भ्रमण का आग्रह किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री डाॅ निशंक ने उनके निवेदन को सहस स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सत्र के बाद वे अवश्य जनपद रुद्रप्रयाग के भ्रमण पर आयेंगे। इस दौरान विधायक भरत सिंह चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, दिनेश बगवाड़ी, दिनेश उनियाल, अनूप सेमवाल, रमेश नौटियाल, मंदिर समिति कार्याधिकारी एनपी जमलोकी आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।