March 11, 2026

कांडा मॉक ड्रिल में बादल फटने से 1 व्यक्ति की मौत 7 घायल

बागेश्वर ( आखरीआंख ) आज दिनांक 15.06.2019 को तहसील काण्डा मे मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया ,तहसील कांडा के राजस्व ग्राम कुनेड़ा के स्थान अन्नपूर्णा में समय लगभग 09ः05 बजे बादल फटने से 01 व्यक्ति की मृत्यु व 11 गंभीर रूप से तथा 07 सामान्य रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर इंसीडेंट कमांडर व तहसील स्तर पर गठित आई0आर0टी0 से सम्बंधित अधिकारी समय 9ः15बजे अपने-अपने संसाधनों के साथ स्टेजिंग एरिया तहसील परिसर में एकत्रित हुए, जहाँ से इंसीडेंट कमांडर दुवारा टीमें की ब्रीफिंग की गई,तद्पश्चात प्रभावित क्षेत्रों में रवाना किया गया। तथा राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। घटना स्थल से 11 गंभीर रूप से घायलों को एम्बूलेंस/आपातकालीन वाहन की मदद से तहसील लाकर चिकित्सा शिविर में उपचार कराया गया। जहॉ चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरान्त गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को खतरे से बाहर बताया है। उक्त घटना में 11 परिवारों के व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। एस0डी0आर0एफ0 टीम द्वारा कुछ प्रभावितों को नाला पार कराया गया। घटना से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 ए स्थान अन्नपूर्णा पर एक वृक्ष गिरने एवं जगह-जगह पर मलुवा आने से अवरूद्ध हो गया था। मौके पर तत्काल जे0सी0बी0 मशीन एवं वुड कटर मशीन भेजकर मोटर मार्ग से मलुवा एवं पेड़ हटाया गया तथा यातायात सुचारू कराया गया।
उक्त के अतिरिक्त घटना से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत आदि सम्बन्धित विभाग द्वारा की जा रही है। मौके पर पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था टैंकर के माध्यम से की जा रही है। प्रभावित परिवारों को प्रपत्र पी-20 भरकर दैवी आपदा राहत कोष से निर्धारित मानकानुसार अनुग्रह एवं अहैतुक सहायता वितरित की जा रही है साथ ही राहत सामग्री भी दी जा रही है। घटना से सम्बन्धित राहत बचाव कार्य समय लगभग 11ः32 बजे कुशलता पूर्वक संपन्न किया गया है।उपजिलाधिकारी कांडा/इंसिडेंट कमांडर द्वारा मॉक ड्रिल के पश्चात डी-ब्रीफिंग की गयी तथा मॉक ड्रिल के दौरान परिलक्षित हुई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि आपदाओं के दौरान सुगमता व तत्परता से प्रभावी प्रतिवादन किया जा सकें।
उपरोक्त् सम्पूर्ण घटना मानसून सत्र के दृष्टिगत मॉक अभ्यास सत्र के दौरान सम्पादित हुई । जिसमें उपरोक्त बादल फटने की काल्पनिक घटना के अन्तर्गत उपरोक्त कार्यवाही सम्पादित की गई। मॉक ड्रिल में उपजिलाधिकारी कांडा योगेंद्र कुमार के नेतृत्व मे सम्पन्न की गई, मॉक अभ्यास में राजस्व, पुलिस, अग्निशमन,जल संस्थान, स्वास्थ्य, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग, पूर्ति विभाग, एस0डी0आर0एफ0 आदि विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।