June 14, 2026

बागेश्वर पुलिस ने उन्नीस लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले एवर ग्रीन एग्रो मल्टी स्टेट को-आपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड की प्रबन्धक को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 13.12.2018 को वादिनी कु0 सुमन पुत्री श्री पूरन लाल निवासी नई बस्ती चौरासी थाना व जिला बागेश्वर ने कोतवाली बागेश्वर में एवर ग्रीन एग्रो मल्टी स्टेट को- आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की प्रबन्धक सीमा जोशी पत्नी श्री मोहन जोशी निवासी- अशोका लिलैण्ड के पास रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंहनगर व पूर्व पता ग्राम- चामी क्वैराली जिला- बागेश्वर के विरूद्ध लिखित तहरीर दी गयी। जिसमें एवर ग्रीन एग्रो मल्टी स्टेट को-आपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड बैंक कम्पनी जिसकी ब्रान्च तहसील रोड बागेश्वर में खोली गयी थी। उक्त सोसाइटी में वादिनी सुमन के अतिरिक्त अन्य लोगों ने एजेन्ट के रूप में लोगों के खाते खुलवाकर लाखों रुपये जमा कराये थे। समयावधि(मैच्योरिटी) पूर्ण होने के बाद भी खाताधारकों के पैसों का भुगतान नहीं किया गया व खाता धारकों का पैसा हड़प कर धोखाधड़ी कर अपने कार्यालय को बन्द कर फरार हो जाने के बारे में बताया गया। दी गयी तहरीर के आधार पर उक्त सोसाइटी के विरूद्ध थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0- 74/18 धारा 409/420भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी। प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा कोतवाली बागेश्वर एवं टेक्निकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में व श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में* पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच में पाया गया कि उक्त सोसाइटी द्वारा बागेश्वर के अलावा गुजरात, अल्मोडा में भी इस प्रकार के अपराध कर लोगो के पैसों का गबन किया है। जनपद बागेश्वर में लोगों के खाते खोलकर इन लोगों द्वारा लगभग 19,00000/-(उन्नीस लाख) रूपये की धोखाधड़ी की गयी। दौराने विवेचना धारा 120 B व 406 भा0द0वि0 की बढोंत्तरी की गयी। पुलिस टीम एवं टेक्निकल टीम के अथक प्रयासों द्वारा उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सिद्वार्थ शर्मा (डायरेक्टर ) 2. प्रदीप गुप्ता (चैयरमेन) 3. पकंज कुमार श्रीवास्तव (डायरेक्टर ) तथा 4. प्रतीक मिश्रा (डायरेक्टर ) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्ता श्रीमती सीमा जोशी उपरोक्त (प्रबन्धक एवरग्रीन एग्रो मल्टी स्टेट को-आपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड) मामले से फरार चल रही थी। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम/टेक्निकल टीम द्वारा हरसम्भव प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्ता का आज दिनांक 15.06.2019 को बागेश्वर जिले में आना प्रकाश में आया तथा पुलिस टीम(उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद, उ0नि0प्र0 कल्पना शर्मा ) द्वारा सीमा ब्यूटी पार्लर, तहसील रोड बागेश्वर के पास से अभियुक्ता श्रीमती सीमा जोशी केा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को माननीय न्यायालय बागेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एवर ग्रीन एग्रो मल्टी स्टेट को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के नाम पर सोसाइटी खोलकर ये लोग स्थानीय लोगों को अपने भरोसे में लेकर एजेन्ट बनाते थे। लोगों के खाता खोले जाने पर एजेन्ट को पुरस्कृत किया जाता था, जिससे एजेन्ट अधिक से अधिक लोगों के खाते खोलें। इनके द्वारा लोगों को उनके पैंसे कम समय में अधिक ब्याज पर देने का प्रलोभन दिया जाता था तथा कम समयावधि वाले कुछ खाताधारकों को उनके पैंसे ब्याज पर दिये जाते थे। जिससे स्थानीय जनता इनके झांसे में आकर ज्यादा लाभ के फायदे में अपने खाते खोलते थे। सोसाइटी के पास बड़ी मात्रा में धन इकट्ठा होने पर ये लोग सोसाइटी बन्द कर भाग जाते थे।

पुलिस टीम  में उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद (कोतवाली बागेश्वर उ0नि0प्र0 कल्पना शर्मा(कोतवाली बागेश्वर का0 ना0पु0 हेमचन्द्र मठपाल(एस0ओ0जी0/साइबर सैल का0 ना0पु0 चन्दन राम कोहली(एस0ओ0जी0/साइबर सैल)  रहे।