March 12, 2026

बागेश्वर पुलिस ने कराई गई हिस्ट्रीशीटरों की परेड

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार एवं श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के क्रम में दिनांकः 16-07-2019 को *उ0नि0 श्री मदन लाल प्रभारी कोतवाली बागेश्वर* द्वारा हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली बुलाकर उनकी परेड कराई गई। *उ0नि0 श्री मदन लाल द्वारा* हिस्ट्रीशीटरों 1- योगेश गोस्वामी पुत्र श्री प्रताप गिरी निवासी- माणीखेत, बागेश्वर, 2- नीरज पिल्खवाल उर्फ मौका पुत्र श्री भूपाल सिंह निवासी- नुमाईशखेत, बागेश्वर, 3- रिंकू खेतवाल उर्फ योगेश पुत्र श्री रमेश सिंह खेतवाल निवासी- घिरौली, बागेश्वर, 4- रमेश सिंह खेतवाल उर्फ रमेश बम्बईया पुत्र श्री चन्द्र सिंह खेतवाल निवासी- तुपेड़, बागेश्वर, 5- सुरेश चन्द्र पाण्डे उर्फ सूर्या पुत्र श्री दुर्गा दत्त पण्डेय निवासी- बिलौना, बागेश्वर, 6- ख्याली दत्त जोशी पुत्र श्री हरि दत्त जोशी निवासी- बिलौना, बागेश्वर 7- चन्दन सिंह मालडा पुत्र श्री भवान सिंह निवासी- मण्डलसेरा, बागेश्वर को सख्त हिदायत दी गयी कि किसी भी तरह की वारदात या कानून व्यवस्था को बिगाड़ने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा हिस्ट्रीशीटरों को शांति व्यवस्था बनाए रखने व अपनी गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना देने को कहा गया।