Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

मैंगो पार्टी में कांग्रेस की मजबूती का संदेश दे गए हरीश रावत

रुड़की, (  आखरीआंख )  मौसम का फल आम जिसे फलो का राजा भी कहा जाता है। दावत हो तो दलगत राजनीति को भूलकर लोग आम का रसास्वादन लेना नहीं भूलते। रुड़की के सेंट मार्क्स एकेडमी में यही हुआ।  स्कूल संचालक कुंवर जावेद इकबाल व अजरा जावेद की मेजबानी में विभिन्न दलों के राजनेताओं, समाजसेवियों ओर गणमान्य लोगों ने आम, आलूबुखारा और जामुन के साथ चाट का जमकर मजा लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का मौजूद सभी लोगों ने दलगत भेद भुलाकर जोरदार स्वागत किया।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की आगवानी करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि इस मैंगो पार्टी से हालांकि सियासत को दूर रखा गया था लेकिन जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया और उनके द्वारा हरिद्वार के बजाय नैनीताल से चुनाव लड़ने पर उन्हें उल्हाना भी दिया उससे यह संदेश जरूर गया है कि कांग्रेस फिर से उठखडी होने को तैयार है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बातो बातों में प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताए गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाकर अब उत्तराखंड की जनत पश्चाताप कर रही है।महंगाई, बढ़ते अपराध, उत्तराखंड को नशे की गहरी खाई में धकेलने के लिए शराब के कारोबार को बढ़ावा देने से राज्य को लोग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस व अन्य दलों के लोग मौजूद रहे।
आशीष सैनी, हेमेंद्र चैधरी, मनोज जयंत, रविंद्र खेवरिया, सुधीर शांडिल्य, शराफत अली, ईशा त्यागी, शकील अहमद, संजय सैनी, श्रीगोपाल नारसन, मीर हसन, शमशाद अहमद, राव आफाक, सुशील राठी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement