एसओजी व थाना सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने व्हाइट हाउस रेस्टोरैन्ट से 24 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ रेस्टोरेन्ट मालिक को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) – 17.07.2019 को उ0नि0 भूपेन्द्र मेहता, का0 सुन्दर सिंह थाना सोमश्वर, का0 दिनेश नगरकोटी, का0 दीपक खनका, का0 हेमन्त एसओजी अल्मोड़ा ने गोरव जोशी पुत्र राजेन्द्र जोशी, निवासी-ग्राम बामनीगाड़, पो0- मनान, सोमेश्वर के व्हाइट हाउस रेस्टोरैन्ट से 24 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। श्री नीरज भाकुनी प्रभारी एसओजी ने बताया कि श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत एस0ओ0जी0 को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर थाना सोमेश्वर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने व्हाइट हाउस रेस्टोरैन्ट के मालिक गौरव जोशी निवासी बामनीगाड़ के कब्जे से तस्करी कर स्टोर की गयी 228 बोतल, 48 अद्दे, 128 पव्वे नाॅटी बाॅय ओल्ड रिजर्व व्हिस्की कुल- 24 पेटियाॅ (कीमत- ढेड़ लाख रूपये) बरामद कर थाना सोमश्वर में मु0अ0सं0- 20/2019 धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
