बागेश्वर छात्रा अपहरण मामला: पुलिस ने गठित की 4 टीमें सघन जाँच पड़ताल जारी
बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांकः 15-07-2019 की सायं 07:00 बजे चौकी रीमा पर एक सूचना प्राप्त हुई, सूचना के अनुसार एक नाबालिग छात्रा उम्र- 12 वर्ष ग्राम- पचार द्वारा बताया गया कि वह शाम के समय अपने घर से 50 मीटर नीचे सामान खरीदने आयी तो दो लड़के जो *एक लाल रंग की गाड़ी जिसके शीशे पर फूल बना हुआ था* तथा लड़कों के चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था, उनमें से एक लड़के द्वारा बोला की चलो तुम्हारी ताई बागेश्वर बुला रही है तथा उस लड़के ने नाबालिग को पकड़कर गाड़ी की ओर खींचने का प्रयास किया। जिस पर छात्रा द्वारा लड़के के हाथ को दांत से काटा और ऊपर अपने घर की ओर भागी। उसी समय दूसरा लड़का भी छात्रा को पकड़ने के लिए भागा तो छात्रा द्वारा पत्थर मारा गया, जिससे लड़के के पांव में चोट आई। छात्रा द्वारा यह भी बताया गया कि गाड़ी में बैठकर उक्त में से एक लड़के को हाथ में ट्यूब लगाते हुए देखा व एक लड़के को फोन पर बागेश्वर आने की बातें करते हुए सुना गया तथा छात्रा के द्वारा यह भी बताया गया कि घटना के समय उसी गांव के 03 लोग भी वहां से गुजर रहे थे। घटना के उपरांत छात्रा ने यह जानकारी अपनी मां को दी। सूचना पर माॅ द्वारा शौर मचाया गया, जिस पर वहां सभी लोग इकट्ठा हो गये तथा चौकी रीमा को सूचना दी गयी। सूचना के उपरान्त चौकी में नियुक्त पुलिस कमिर्यों द्वारा एक मात्र सड़क जो पचार से रीमा/कांडा की ओर जाती है वहां पर चैकिंग की गयी। साथ ही साथ गांव पचार से रीमा बागेश्वर/कांडा मार्ग पर पैट्रोलिंग की गयी परन्तु इस प्रकार का कोई भी वाहन नहीं पाया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी हाजा पर मु0अ0सं0- 42/19, धारा- 363/366(A)/511भा0द0वि0 व 18 पोक्सो0 एक्ट0 पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा पुलिस टीम व टेक्निकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के नेतृत्व में व श्री नरेश चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट द्वारा 04 टीमों का गठन किया गया।* प्रथम टीम द्वारा गांव व आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। द्वितीय टीम द्वारा रीमा क्षेत्र व कांडा, बागेश्वर मार्ग पर सी0सी0टी0वी0 फुटेज चैक किये जा रहे हैं, तृतीय टीम द्वारा सर्विलांश का कार्य कर घटनास्थल पर इस्तेमाल किये गए फोन काॅल की जांच की जा रही है तथा चतुर्थ टीम द्वारा जनपद में लाल रंग के वाहनों की चैकिंग/सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा जनपद के थाना/चौकियों द्वारा अंतर्जनपदीय मार्गों पर इस प्रकार के वाहन की चैकिंग की जा रही है।
अवगत कराना है कि छात्रा के द्वारा बतायी गयी घटना के सम्बन्ध में घटना के समय वहां से गुजर रहे 03 व्यक्तियों से पूछताछ किये जाने पर उनके द्वारा इस प्रकार की घटना की पुष्टि नहीं की गयी तथा घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों द्वारा इस प्रकार के वाहन आदि की पुष्टि नहीं की गयी। गांव पचार से रीमा की ओर आने वाले व पचार से कांडा की ओर जाने वाले सड़क मार्ग की सभी सी0सी0टी0वी0 फुटेज चैक करने व इन सड़क मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों का सत्यापन किये जाने पर इस प्रकार के वाहन की पुष्टि नहीं हुई है, जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के सभी वाहनों का सत्यापन किया जा रहा है।
*आम जनमानस से जनपद पुलिस द्वारा यह अनुरोध किया जाता है कि इस प्रकार के वाहन की जानकारी होने या घटना से सम्बंधित कोई भी लाभप्रद सूचना मिलने पर निम्न नम्बरों पर सूचित करने का कष्ट करें।*
*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर-* 9411111952,
*पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर-* 9456593375,
*प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट-* 9411113310,
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर-* 05963- 220382,
*थाना कपकोट-* 05963-253387,
