हरेला पर्व पर अल्मोड़ा पुलिस ने किया वृक्षारोपण
अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के सुअवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश पर आज दिनांक 17.07.2019 को श्री अशोक सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन ने लाईन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर मोरपंखी ,बोगन बेलिया तिमूर ,आँवले ,नीबू ,तेजपत्ता आदि के 150 वृक्षों का रोपण किया कार्यक्रम में उ0नि0 गणेश सिंह हरड़िया श्री हरीश चन्द्र पंत पीआरओ कालू राम ,रमेश चन्द्र भट्ट, कानि0 आदेश आदि उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त श्री भूपेन्द्र वृजवाल थानाध्यक्ष द्वाराहाट व श्री डी0आर0वर्मा थानाध्यक्ष सोमेश्वर व श्री रमेश सिंह बोरा थानाध्यक्ष चौखुटिया द्वारा अपने अपने कर्मचारियों के साथ तथा श्री विशन लाल थानाध्यक्ष सल्ट ने सल्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ अपने अपने थाने मे वृक्षारोपण किया गया।
*रानीखेत पुलिस ने शान्ति भंग करने पर एक युवक को किया गिरफ्तार*
नवीन सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत निवासी ग्राम पपना पो- ताड़ीखेत जिला अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 17.07.2019 को ताड़ीखेत बाजार में शराब पीकर हंगामा/शान्ति भंग करने पर कानि0 नन्दन राम व पुलिस टीम थाना रानीखेत ने धारा 151/107/116 सीआरपीसी के अन्तर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
