Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

बेबी रूचि आर्य का पहला कुमांऊनी गीत यू-ट्यूब पर जारी हुआ

 

अल्मोड़ा,  ( आखरीआंख )  दस साल की बेबी रूचि आर्य का पहला कुमांऊनी गीत बीते रोज यू-ट्यूब पर जारी हुआ। यह गीत मोहिनी वीएचएम प्रोड्क्शन द्वारा प्रस्तुत किया गया है। और जो पहाड़ों से हो रहे पलायन के ऊपर गाया गया है जिसके बोल हिट कमू लै जानू पहाड़ा हैं। इसमें लोकगायक एवं गीतकार विनोद आर्या ने बेबी रूचि आर्य के साथ अपनी मधुर आवाज दी है। बेबी रूचि आर्य अल्मोड़ा जिले के डोटल गावं की रहने वाली है, रूचि के पिता राकेश आर्य ने बताया कि रूचि अभी दस साल की है और शुरू से ही उसे गाने का शौक रहा है, वह अपने स्कूल व गांव के अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गाती रहती है। एलबम के म्यूजिक जय राज व रिकॉर्डिस्ट संजीव मेहता ने भी बेबी रूचि आर्य की काफी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि रूचि काफी मेहनती है और उसका भविष्य काफी उज्ज्वल है।
विनोद आर्या ने इससे पहले 2008 में दिल तोड़ी कमला, 2011 में गोल ज्यू की महिमा अपार व मेरी जीवन अधार, 2019 में कमू करी गे कमाल मचौ गे धमाल एवं बग्वाली पोखर मेरी दिलमे बसिगे साई जैसे सुपरहिट कुमाऊंनी लोकगीत प्रस्तुत कर चुके हैं। विनोद ने बताया कि इस गीत के बाद उनका एक नॉन स्टॉप गाना भी जारी होने वाला है।
/

You may have missed

Advertisement