Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

राज्यपाल ने दिल्ली पहुँचकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून,  ( आखरीआंख ) उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इससे पूर्व, राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने देहरादून में अपनी सभी मुलाकातें और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए।
 राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती स्वराज एक लोकप्रिय राजनेता, प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थीं। वे बेहद मिलनसार और संवेदनशील ओजस्वी व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने निजी, सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में हमेशा सर्वोच्च मानदंडों का पालन किया। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी ।
Advertisement