June 21, 2026

जिलाधिकारी ने दी राखी व स्वतंत्रता दिवस पर बधाई

बागेश्वर । जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने समस्त जनपदवासियों को आजादी के 73वे स्वतंत्रता दिवस व राखी पर  बधार्इ दी है। यह दिन उन सभी शहीद नायको को याद करने का है जिन्होंने हमें आजादी दिलार्इ। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और महान नायकों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समस्त जनपदवासियों को आजादी के इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द से मनाये जाने का संदेश दिया है।