March 10, 2026

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने दो युवकों के कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद कर किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा ।  श्री ददन पाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देश पर एंटी ड्रग टास्क फोर्स कोतवाली अल्मोड़ा ने ऑपरेशन नया सवेरा के अंतर्गत दो युवकों के कब्जे से *कुल 13 ग्राम* स्मैक के साथ गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है l इस संबंध में श्री *अरुण* *कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक* कोतवाली ने बताया कि दिनांक 24 -8- 2019 को उ0नि0 नवीन जोशी कां0 खुशाल राम, कां0 दिनेश धपोला कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा लोधिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान *1-मयूर नेगी* पुत्र श्री राजेंद्र सिंह नेगी निवासी चंपानौला अल्मोड़ा के कब्जे से 8 ग्राम स्मैक *2- प्रदीप बिष्ट* पुत्र नारायण सिंह बिष्ट निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी धारानौला अल्मोड़ा के कब्जे से 5 ग्राम स्मैक,( *कीमत एक लाख तीस हजार* रु0) बरामद कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0 अपराध संख्या 43 /19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैl अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि किच्छा का एक युवक स्मैक को हल्द्वानी लाकर वेचता है हम उससे स्मैक को खरीद कर अल्मोड़ा में युवकों को सप्लाई करते हैं l 1 ग्राम स्मैक से 12 पुड़िया तैयार कर बेचते है मयूर नेगी इससे पूर्व भी स्मैक बेचने के संबंध में *कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो अभियोग* दर्ज हैं दोनों अभियुक्तों के अलावा किच्छा से स्मैक हल्द्वानी में लाकर बेचने वाले युवक के संबंध में जानकारी कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी