Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

रिक्त पदों पर नियुक्ति का झूठा वादा कर रहे उच शिक्षा मंत्री: परिहार

बागेश्वर। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा कि उच शिक्षा मंत्री बागेश्वर डिग्री कॉलेज में रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर झूठा वादा कर रहे हैं। उनका संगठन छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाएगा। इसके अलावा सभी कॉलेजों में सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में परिहार ने कहा कि गत दिनों उन्होंने डिग्री कॉलेज में रिक्त पदों पर तैनाती को लेकर आंदोलन चलाया। तब उच शिक्षा मंत्री ने एक अगस्त तक शिक्षकों की तैनाती का वादा किया था। अब पूरा महीना बीत गया है एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं की गई है। इस तरह के झूठे वादे देने वाले मंत्रियों के खिलाफ संगठन आंदोलन चलाएगा। उन्होंने बताया कि नए छात्रों को जोडऩे के लिए जिले के सभी महाविद्यालयों में कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement