कपकोट में आयोजित हुआ बहुद्देश्यीय शिविर
बागेश्वर । क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान उन्हीं के क्षेत्र में करने के उद्देश्य से विकास खण्ड़ कपकोट के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज सौंग में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशन में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर क्षेत्रीय विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। आयोजित शिविर में विभिन्न गॉवों से आये ग्रामीणों े द्वारा 25 शिकायतें दर्ज करार्इ गयी। बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास की धारा में सबकों सम्मलित करते हुए सबका विकास सुनिश्चित किया जाना है जिसके लिए वर्तमान में दूरस्थ क्षेत्र में भी बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि स्थानीय जनता के समस्याओं का निस्तारण शीघ्रतापूर्ण हो सके। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शिविर के माध्यम से जो भी शिकायतें एवं समस्यायें क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज करायी गयी है उन समस्याओं का समाधान सभी अधिकारी समयसीमा के अंतर्गत करना सुनिश्चित करें जिससे कि आयोजित शिविर का उद्देश्य पूर्ण होते हुए क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सकें।बहुउद्देशीय शिविर में समस्त जनता सरयू घाटी ने अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि सरयू घाटी के ग्राम सूपी एवं चौडास्थल में बीएसएनएल, वोडाफोन व आर्इडिया कंपनी के टॉवरों के माध्यम से न्याय पंचायत सूपी व लोहारखेत के ग्रामवासियों को दूरसंचार की सेवायें दी जा रही थी किंतु विगत 06-07 माह से उक्त सेवादाता कंपनी द्वारा 3जी व 4जी की सेवाओं को बंद कर दिया गया है जिससे इंटरनेट सेवा बाधित हो गयी है जिसके लिए ग्रामीणों को इंटरनेट सेवा के कार्यो के लिए 20 से 25 किमी की दूरी तय कर कपकोट या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है जिसके लिए उन्होंने उक्त समस्या के निराकरण की मांग की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती ने संबंधित कंपनियों को इंटरनेट सेवा बहाल करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। समस्त ग्राम व क्षेत्रवासी सुडिंग ने शिकायत कर कहा कि सौंग, लोहारखेत, खलिधार हल्का मोटरमार्ग का पक्का निर्माण, कलमठ, नाली निर्माण व किमी 01 चूडियागधेरे नाले में वैली ब्रिज निर्माण करने के साथ ही कहा कि श्रीधारानौला चूडियागधेरे पैदल मार्ग्ा नाले में लोनिवि द्वारा बनाये गये पुलिया में दरार पडने से खतरा बना हुआ है इसके लिए पुल के किनारों में सार्इड जाली व दिवार लगाने,ा निर्माणाधीन भुलार्इजर सुडिंग सौंग पेयजल को रा0र्इका0 तक विस्तार किये जाने तथा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लोहारखेत में स्वीकृति पदों की तैनाती करने व रा0र्इका0 सौंग में रिक्त पदों पर अध्यापको की नियुक्ति करने की मांग की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। महिला मंगल दल सुडिंग ने ग्राम पंचायत सुडिंग में महिलाओं द्वारा सिलार्इ कडार्इ, बुनार्इ प्रशिक्षण हेतु एक महिला भवन बनाने की मांग की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। चौडा के ग्रामीणों के शिकायत कर कहा कि उनके क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति सही ढंग से नही हो पा रही है जिसके लिए उन्होंने लोहारखेत में एक अलग से टं्रासफांर्मर लगाने की मांग की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य विकास अधिकारी एस0एस0एस0पांगती ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का समाधान समय सीमा के अंतर्गत तत्परता से करना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्रीय जनता को शिविर का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि शिविर में विभागीय अधिकारियों के द्वारा जो भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी है, उन योजनाओं का वह अवश्य लाभ उठायें एवं अपने गॉव के अन्य व्यक्तियों को भी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराये। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर का मुख्य उदे्दश्य यह है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगो को सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी जाय एवं अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि हम सबका यह दायित्व है कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाने हेतु दृढ़ संकल्प होकर धरातलीय रुप में कार्य करें। बहुउद्देशीय शिविर में संबंधित विभागों द्वारा अपने अपने स्टाल लगाये गये जिसमें क्षेत्रीय जनता को विभागीय जानकारी दी गयी जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेशन, वृद्धा, विकलांग पेशन के 25 आवेदन पत्र पूर्ण किये गये तथा 49 लाभार्थियों को आवेदन फार्म वितरित किये गये, राजस्व विभाग के द्वारा 25 आय प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों एवं दवार्इयों का वितरण, पंचायती राज विभाग द्वारा 108 परिवार रजिस्टर की नकल निर्गत की गयी, उद्यान विभाग द्वारा 20 कृषकों को विभागीय जानकारी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत व 66 लोगो को स्वास्थ परीक्षण एवं दवा वितरण किये गये तथा पशुपालन विभाग 100 पशुपालको को दवा वितरण, महिला एवं बाल विकास 40 लोगो को विभागीय जानकारी दी गयी, वन विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग आदि विभागों द्वारा अपने-अपने विभागो की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, उपजिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डां0 उदय शंकर, सहित जनपदस्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। बहुउद्देशीय शिविर का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस. गस्याल के द्वारा किया गया
