Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ÓÓवन शहीद स्मारकÓÓ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीव की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक डा0 एस0सी0 गैरोला, वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक अरूण सिंह रावत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक ओमकार सिंह, सुप्रीम कोर्ट मॉनीटरिंग कमेटी के सचिव एम0सी0 घिल्डियाल, रीजनल कार्यालय के एडीशनल पी0सी0सी0एफ0 पंकज अग्रवाल मौजूद थे। वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् व वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण, केन्द्रीय राय वन प्रशिक्षण अकादमी के टेऊनीज, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी, रीजनल ऑफिस के अधिकारी, कर्मचारी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन वन शहीदों की याद में दो मिनट के मौन के साथ सपन्न हुआ।

Advertisement