March 11, 2026

जिलाधिकारी ने दी विजयादशमी व दशहरा की शुभकामनाएं

 

बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने समस्त जनपदवासियों को विजयादशमी व दशहरा के पर्व की हार्दिक बधार्इ व शुभकामनाएं दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुरार्इ पर अच्छार्इ की विजय का प्रतीक है। विजय के प्रतीक दशहरे को पूरे विश्व में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है तथा मर्यादा पुरूषोत्तम राम की लीलाओं का मंचन कर भगवान राम द्वारा जनमानस के लिए किये गये जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संदेश दिया जाता है।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा कि विजयादशमी का पर्व उत्सव और शक्ति के समन्वय का भी पर्व है। हर्ष, उल्लास व विजय का यह पर्व हमें बुराइयों के परित्याग की भी सद्प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें यह भी सीख देता है कि सत्य और शौर्य के आधार पर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वगोर्ं से आपस में मिल जुल कर प्रेम और भार्इचारे के साथ इस त्यौहार को मनाने की अपील की है।

You may have missed