September 29, 2026

श्रीनगर में हुआ पहली बार गरबा नृत्य का आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल। पावन पर्व नवरात्रि के मौके पर श्रीनगर क्षेत्र की महिलाओं ने नगर में पहली बार डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने जमकर देर रात तक डांस किया। गरबा और डांडिया नृत्य महिलाओं द्वारा विभिन्न गानों में किया गया। स्थानीय निवासी आशा घिल्डियाल एवं ममता कालरा की पहल पर एल्पाइन गार्डन में आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची। आयोजक आशा घिल्डियाल ने बताया कि शहर में पहली बार आयोजित किये गये गरबा एवं डांडिया नृत्य कार्यक्रम में बड़ी संया में महिलाएं पहुंची थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी सौहार्द बढ़ता तो है साथ ही एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया। कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों की पहल की जायेगी।

19 अक्तूबर को होगा सुमाड़ी में एनआईटी का शिलान्यास
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड का सुमाड़ी में निर्माण को लेकर शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम आगामी 19 अक्तूबर को किया जाएगा। शिलान्यास अवसर पर एमएचआरडी मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सीएम उत्तराखंड त्रिवेन्द्र रावत, प्रोटोकॉल मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत कई नेता पहुंच सकते हैं। हालांकि एनआईटी प्रशासन का भी कहना है कि 19 अक्तूबर को कार्यक्रम तय होने की सूचना है, किंतु अभी तक लिखित रूप से कार्यक्रम नहीं आया है। एनआईटी सुमाड़ी में बने इसके लिए राय सरकार के साथ ही केन्द्रीय मंत्री एमएचआरडी मंत्री लगातार प्रयास कर रही है। जिसको लेकर लोगों में आस जगी थी, जो आस धीरे-धीरे पूरी होती नजर आ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जयबल्लभ पंत ने बताया कि 19 अक्तूबर को सुमाड़ी में एनआईटी का शिलान्यास कार्यक्रम फाइनल है। उन्होंने कहा कि इसलिए के लिए एचआरडी मंत्रालय से जल्द कार्यवाही के साथ तैयारियां शुरू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि शिलान्यास अवसर पर एमएचआरडी मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल के साथ अन्य नेता शिलान्यास अवसर पर पहुंचेंगे। इधर एनआईटी के निदेशक प्रो. श्याम लाल सोनी ने बताया कि एनआईटी का सुमाड़ी में शिलान्यास 19 अक्तूबर को होना तय बताया जा रहा है, किंतु इस संदर्भ में अभी पत्र मिलना बाकी है। एमएचआरडी से दिशा-निर्देश मिलते हैं तो उक्त कार्यक्रम की तैयारियां की जाएगी।

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन
-196 अंकों के साथ खिर्सू बना ओवर ऑल चैपियन
श्रीनगर गढ़वाल। जीएंडटीआई मैदान में चल रही 69वीं गढ़देवा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैपियन 196 अंक प्राप्त कर खिर्सू के खिलाड़ी बने। जबकि दूसरे स्थान 130 अंक प्राप्त कर नैनीडांडा, 111 अंक प्राप्त कर तीसरे नंबर पर थैलीसैंण ब्लॉक तथा 103 अंक प्राप्त कर दुगद्डा ब्लॉक चौथे स्थान तथा 92 अंकों के साथ पौड़ी पांचवें स्थान पर रहा। जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। विजेता प्रतिभागी 10 नवबर को हरिद्वार में आयोजित होने वाली राय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवल किशोर जोशी द्वारा खिलाडिय़ों को समानित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए स्कूली स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाडिय़ों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रोटरियन प्रदीप मल्ल को समानित किया। खेल समिति के सदस्य महेश गिरी ने खिर्सू ब्लॉक के साथ अन्य ब्लॉक के स्कूलों से पहुंचे सभी खिलाडिय़ों एवं शिक्षकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने 10 नवबर को हरिद्वार में होने वाली राय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नरेश नौटियाल, एसएन कोठियाल, एसपी घिल्डियाल, वेतव्रत शर्मा, एसपी सुन्दरियाल, बीईओ एसएस मेहरा, खेल समन्वयक कृपाल सिंह पटवाल दलवीर सिंह शाह, जयकृत भण्डारी, दुर्गेश बर्तवाल, गजपाल नेगी, विवेक कपरवाण, रामेश्वर रावत, महिपाल सिंह लिगंवाल, मनीष कोठियाल,संध्या भण्डारी, जसपाल सिंह गुंसाई, रा

You may have missed