पहाड़ी यूजिकल गुडिया (जुनियाली ) में बजेंगे पहाड़ी गीत -पहाड़ी परंपरा और संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए योंलि एंड पाइंस ने बाजार में उतारी गुडिया
देहरादून। पहाड़ी परंपरा और संस्कृति को पहचान दिलाए जाने के उद्देश्य से योंली एंड पाइन्स एलएलपी कंपनी ने पहाड़ी प्रिंसेस यूजिकल गुडिया (जुनियाली) नाम से बाजार में उतार दी है। जिसमें गढ़वाली और कुमाऊंनी के छह गानों का आनंद लिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने योंलि के फूल से बना लोगों भी लांच किया। रविवार को हरिद्वार बाईपास स्थित होटल में यूजिकल गुडिया की लांचिग मुय अतिथि लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ी सयता और संस्कृति को खिलौनों के माध्यम से आम जन तक पहुंचाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज तक छोटे बचो बार्बी डोल के खिलौनों के बारे में ही जानते थे लेकिन जुनियाली नामक गुडिया नई पीढ़ी को पहाड़ की संस्कृति और भाषा के बारे में जानेंगे। योंलि एंड पाइन्स एलएलपी के दीप नेगी, पंकज अधिकारी और अकबीर अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी संस्कृति को आमजन तक पहुंचाना और युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना ही कंपनी का मुय उद्देश्य है। इस मौके पर आरजे काव्या, संजय कोठियाल, शिल्पा भट्ट बहुगुणा, ऐश्वर्या बेलवाल, रेखा नेगी, रमन शैली, अजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
